---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

दिल्ली में आईटी असिस्टेंट ग्रेड-ए के 125 पद भरे जाएंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली में आईटी असिस्टेंट ग्रेड-ए के 125 पद भरे जाएंगे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने आईटी असिस्टेंट ग्रेड-ए की 125 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां दिल्ली के विभिन्न विभागों में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढे : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

योग्यता : 12वीं पास हो। साथ ही डेटा एंट्री में 8000 की-डिप्रेशन (की-बोर्ड पर बटन दबाने की गति) प्रति घंटा की टाइपिंग गति हो। एप्टीट्यूड टेस्ट पास हो।

वेतनमान : पे लेवल-4 (25,500 से 81,100 रुपये)

आयु सीमा :

  • 27 वर्ष से कम हो।

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपये शुल्क देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • डीएसएसएसबी की वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in/) पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर ‘Notifications’ सेक्शन में View All पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से
  • VACANCY NOTICE/ADVERTISEMENT NO. 03/2026
  • for various Posts from Post code 21/26 to 45/26. Closing Date for Submission of Online
  • Applications: – 15/07/2026
  • नोटिफिकेशन के आगे View पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यान से पढ़ लें और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version