सोशल संवाद/डेस्क : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए ‘सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स’ (एसएसएससी) ने आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन के पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 है।
यह भी पढे : रोजगार कैंप 11 जून को 500 पदों पर होगी बहाली
क्लर्क, कुल पद : 1265 (अना: 203)
योग्यता :
- किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो। उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान हो। उसे वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट्स पर काम करना आता हो।
- आवेदक ने 10वीं की परीक्षा हिंदी या संस्कृत विषय से पास की हो। या यदि 10वीं में यह विषय नहीं थे, तो 12वीं, स्नातक या स्नातकोत्तर में हिंदी एक विषय के रूप में अवश्य पढ़ा हो।
वेतनमानः तय मानकों के अनुसार।
आयु सीमा :
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा, हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क :
- सभी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए 875 रुपये शुल्क देय होगा।
- हरियाणा के एससी (डीएससी) / एससी (ओएससी)/बीसी-ए/बीसी-बी/ईडब्लयूएस के लिए 710 और हरियाणा के दिव्यांगों के लिए निशुल्क।
- आवेदन प्रक्रिया एसएसएससी की वेबसाइट (www.sssc.gov.in/) पर जाएं।









