सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधा के साथ सुरक्षित और समयबद्ध परिचालन योजना से रेलवे लगभग 13 सौ खर्च करेगा। इससे टाटानगर के दोनों छोर के स्टेशनों का विकास एवं लाइन का विस्तार होगा, ताकि आने वाले दिनों में टाटानगर स्टेशन की लाइन पर खाली कोच का दबाव न हो।
यह भी पढे : विदेशी गेमिंग एजेंसी गेट आईडी से करते थे ठगी
इससे चक्रधरपुर मंडल में टाटानगर, आदित्यपुर, गोविंदपुर एवं हल्दीपोखर के विकास की 10 से ज्यादा योजना बनी है। इससे 2028 तक हावड़ा-मुंबई मार्ग के स्टेशन टाटानगर से ट्रेन ट्रैफिक कम होने की उम्मीद है। टाटानगर स्टेशन विकास से प्लेटफॉर्म बढ़ने, गोविंदपुर में लाइन व प्लेटफॉर्म बढ़ने, आदित्यपुर में कोच रखने को तीन स्टेबलिंग लाइन बनाने व मार्शलिंग यार्ड में दो नई लाइन बिछाने समेत कई अन्य कार्य हैं।
स्टेशन विकास पर 348 करोड़, सिग्नेचर ब्रिज पर 132 करोड़, कोचिंग डिपो पर 384 करोड़, गोविंदपुर स्टेशन विकास पर 47 करोड़, कुदादा नया स्टेशन पर 50 करोड़, बादामपहाड़ स्टेशन विकास पर 43 करोड़, मकदमपुर, बारीगोड़ा और गोविंदपुर के ओवरब्रिज पर 232 करोड़ खर्च होगा, जबकि आदित्यपुर से एनआईटी की ओर स्टेबलिंग लाइन पर करीब 80 करोड़ खर्च का अनुमान है।










