Advertisement 2

सीआरपीएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भरे जायेंगे 521 पद

By Riya Kumari

Published :

Follow
सीआरपीएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भरे जायेंगे 521 पद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत मेधावी पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों से हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल के पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं.

यह भी पढे : केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर निकली भर्ती: ग्रेजुएट्स को मौका, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

कुल पद : 521

हेड कांस्टेबल : 182

कांस्टेबल : 339

शैक्षणिक योग्यता : हेड कांस्टेबल (जीडी) पद के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. कांस्टेबल (जीडी) के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास होने की योग्यता मांगी गयी है.

खेल संबंधी योग्यता : उम्मीदवार ने 30 सितंबर, 2024 से 30 सितंबर, 2026 के दौरान मान्यताप्राप्त अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या राष्ट्रीय खेल / चैंपियनशिप में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त किया हो या फिर अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक जीता हो या ऑल इंडिया स्कूल गेम्स में पदक हासिल किया हो.

आयु सीमा : अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धि, प्रमाण पत्रों / दस्तावेजों की जांच, शारीरिक मानक व खेल परीक्षण के आधार पर किया जायेगा.

अंतिम तिथि: 11 नवंबर, 2026

आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार सीआरपीएफ के आधिकारिक भर्ती पोर्टल rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विवरण देखें : https://rect.crpf.gov.in/Upload/Recruitment/Meritorious_Sportspersons_315092026-672.pdf

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version