सोशल संवाद/डेस्क : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 543 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा।
यह भी पढे : Jharkhand Jail Warder Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1733 पदों पर निकली भर्ती
अन्य राज्यों के सभी वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिव्यू ऑफिसर (आरओ), पद : 138
वेतनमान : 47,600-1,51,100 रुपये। असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, पद : 380 वेतन: 44,900-1,42,400 रुपये। कंप्यूटर असिस्टेंट, पद : 25 वेतनमान : 25,500-81,100 रुपये।
योग्यता (उपरोक्त तीन पद) : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। साथ ही कंप्यूटर साइंस में डिग्री / डिप्लोमा हो। या ‘ओ’ लेवल /’सीसीसी’ लेवल का प्रमाणपत्र हो।
- डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना जरूरी है। कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति हो।
आयु सीमा
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क : 1200 रुपये। यूपी के एससी/एसटी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट के आधार पर चयन होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.allahabadhighcourt.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर सबसे नीचे ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें।









