सोशल संवाद/ डेस्क: देशभर में आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा 7 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 19 दिन चलकर 9 सितंबर 2025 तक खत्म होगी. हर दिन तीन शिफ्ट में आयोजित हो रही है.पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10:30, दूसरी 12:45 से 2:15 और तीसरी शाम 4:30 से 6:00 बजे तक होगी. कुल 3445 पदों के लिए 63 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं. रेलवे की इन नौकरियों के लिए होड़ मची हुई है,लेकिन सवाल ये है कि इन पदों के लिए क्या योग्यता चाहिए और सिलेक्शन होने पर कितनी सैलरी मिलेगी?
यह भी पढ़ें: रीजनल कमांडर मार्टिन केरकेट्टा के एनकाउंटर को बताया फर्जी
इस भर्ती में कुल 3445 अंडर ग्रेजुएट लेवल के पद हैं जो विभिन्न ट्रेड्स में बंटे हैं. इसके तहत कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2022 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 990 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 361 पद और ट्रेन क्लर्क के 72 पद हैं. ये पद रेलवे के दिन-प्रतिदिन के कामों जैसे टिकटिंग,अकाउंटिंग और ट्रेन मैनेजमेंट से जुड़े हैं.
आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है. उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए लेकिन आरक्षित कैटेगरी (SC/ST/OBC) के लिए छूट है. अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए 12वीं पास जरूरी है जबकि ग्रेजुएट लेवल के लिए डिग्री होनी चाहिए और उम्र 18 से 33 साल तक है. सभी पदों के लिए भारतीय नागरिकता और फिजिकल फिटनेस भी जरूरी है. सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1 और CBT-2) से होगा और कुछ पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगी.










