---Advertisement---

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 7 सितारे जो अब हमारे बीच नहीं रहे, टीवी इंडस्ट्री को लगा गहरा झटका

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक ऐसा शो रहा जिसने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। इस सीरियल के किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। हालांकि, समय के साथ इस शो से जुड़े कई कलाकार दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इन सितारों के निधन ने टीवी इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया।

ये भी पढे : ‘Toxic’ टीजर धमाका: यश का डबल रोल, 80s गैंगस्टर से मॉडर्न माफिया तक बड़ा ट्विस्ट

1. इंदर कुमार (Inder Kumar)

टीवी और फिल्म अभिनेता इंदर कुमार का निधन अचानक हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने नींद में ही अंतिम सांस ली। उनके जाने से इंडस्ट्री और फैंस स्तब्ध रह गए थे। इंदर कुमार ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था।

2. विकास सेठी (Vikas Sethi)

विकास सेठी भी इस चर्चित शो का हिस्सा रहे। उनकी असमय मौत ने सभी को दुखी कर दिया। वे टीवी के लोकप्रिय चेहरों में से एक थे और दर्शकों के बीच उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी।

3. सुधा शिवपुरी (Sudha Shivpuri)

‘बा’ के किरदार से मशहूर हुईं सुधा शिवपुरी ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका निधन हुआ। उनके किरदार को आज भी याद किया जाता है।

4. नरेंद्र झा (Narendra Jha)

नरेंद्र झा ने शो में अजय अग्रवाल का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। 14 मार्च 2018 को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हो गया। टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ वे फिल्मों में भी सक्रिय रहे और अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई।

5. दिनेश ठाकुर (Dinesh Thakur)

दिनेश ठाकुर ने शो में गोवर्धन वीरानी की भूमिका निभाकर खास पहचान बनाई थी। 20 सितंबर 2012 को उनके निधन की खबर ने फैंस को गहरा झटका दिया था। अपने प्रभावशाली अभिनय और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए वे लंबे समय तक याद किए जाते रहेंगे।

6. समीर शर्मा (Sameer Sharma)

समीर शर्मा ने सीरियल में तुषार मेहता का किरदार निभाया था। अगस्त 2020 में उनके मलाड स्थित फ्लैट में उनका शव मिला था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उनकी असमय मृत्यु की खबर ने टीवी इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा दिया था।

7. अबीर गोस्वामी (Abir Goswami)

अबीर गोस्वामी ने शो में ‘रणजीत’ की भूमिका निभाई थी और अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई थी। दुखद रूप से साल 2013 में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा लगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version