सोशल संवाद / जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेल विकास कार्यों के कारण टाटानगर और आसपास के रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सीनी-राजखरसावां रेलखंड में विकास कार्य के चलते 21 नवंबर 2026 से 16 जनवरी 2027 तक अलग-अलग तारीखों में 12 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने और दो एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढे : Indian Railways New Rules: ग्रुप टिकट बुकिंग में बर्थ की लिमिट खत्म, जानें नए नियम
रेलवे के इस फैसले का असर टाटानगर, चाईबासा, चक्रधरपुर, बड़बिल, गुवा और राउरकेला जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग तारीखों में निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा:
- चाकुलिया-टाटानगर-बड़बिल मेमू (68127/68125): 23, 27 और 30 नवंबर, दिसंबर की 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 तारीख तथा जनवरी की 1, 4, 8, 11 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।
- बड़बिल-टाटानगर-चाकुलिया मेमू (68126/68128): 24 और 28 नवंबर, दिसंबर की 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 और 29 तारीख तथा जनवरी की 2, 5, 9, 12 और 16 तारीख को नहीं चलेगी।
- टाटानगर-गुवा मेमू (68003/68004): 24 और 27 नवंबर, दिसंबर की 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख तथा जनवरी की 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।
- राउरकेला-टाटानगर मेमू (68044/68043): टाटानगर-गुवा मेमू वाली तारीखों पर रद्द रहेगी।
- आदित्यपुर-गुवा मेमू (68019/68020): 24 नवंबर से लेकर 12 जनवरी तक निर्धारित तारीखों में रद्द रहेगी।
- टाटानगर-चाईबासा मेमू (68137/68138): नवंबर से जनवरी तक निर्धारित शुक्रवार और शनिवार को रद्द रहेगी।
- हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021/12022): 24 और 27 नवंबर, दिसंबर की 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख तथा जनवरी की 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।
- टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110): जनशताब्दी वाली तारीखों पर परिचालन नहीं होगा।
- संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (20822/20821): निर्धारित शनिवार और सोमवार को रद्द रहेगी।
- नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस (12767/12768): नवंबर से जनवरी तक निर्धारित साप्ताहिक तारीखों में रद्द रहेगी।
दो एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा रूट
रेलवे ने दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है।
1. उत्कल एक्सप्रेस (18478): योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों में इब-झारसुगुड़ा-संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी। यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग से नहीं चलेगी।
2. साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288): आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित गुरुवार को कांड्रा-सीनी मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन टाटानगर और गम्हरिया स्टेशन नहीं आएगी।
हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस आद्रा तक ही चलेगी
रेल विकास कार्य के कारण हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18011) और चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (18012) का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। निर्धारित तारीखों में ये ट्रेनें चक्रधरपुर तक नहीं जाएंगी। इनका आंशिक समापन और प्रारंभ आद्रा स्टेशन से किया जाएगा।
यात्रियों को रेलवे ने दी ये सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और निर्धारित रूट जरूर जांच लें। खासकर टाटानगर से चाईबासा, बड़बिल, गुवा, राउरकेला और हावड़ा जाने वाले यात्री टिकट बुक करने से पहले ट्रेन की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर लें।
रेलवे के विकास कार्यों का उद्देश्य रेल परिचालन को बेहतर बनाना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।











