एक्सएलआरआई : जेट को आवेदन 6 तक, पीजीडीएम और एचआरएम में 60 सीटें बढ़ीं

By Riya Kumari

Published :

Follow
एक्सएलआरआई : जेट को आवेदन 6 तक, पीजीडीएम और एचआरएम में 60 सीटें बढ़ीं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जेट) 2027 के जरिए देश के श्रेष्ठ मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिला लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। एक्सएलआरआई जमशेदपुर की ओर से आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढे : ट्रैकमैन बन सकेंगे गार्ड व स्टेशन मास्टर

Sunrise Enclave

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जेट का आयोजन 3 जनवरी 2027 की दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस बार अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव के साथ-साथ प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के अवसर भी पहले से अधिक बढ़ गए हैं। नए पैटर्न के तहत परीक्षा के पार्ट-1 में बिना किसी नेगेटिव मार्किंग या पेनाल्टी के छोड़े जा सकने वाले प्रश्नों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को प्रश्नों के चयन में अधिक सुविधा मिलेगी।

 इसके अलावा एक्सएलआरआई ने अपने पीजीडीएम-एचआरएम कार्यक्रम की सीटों में 60 की बढ़ोतरी करते हुए कुल सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 240 कर दी है। जेट नेटवर्क का विस्तार भी उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और इस वर्ष 17 नए बी स्कूल भी इससे जुड़े हैं।

डॉ. राहुल के शुक्ला के अनुसार, जेट में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक दक्षता के साथ निर्णय लेने की क्षमता और तार्किक सोचने की योग्यता का भी आकलन किया जाता है। जेट का स्कोर देश भर के 250 से अधिक बी-स्कूलों द्वारा स्वीकार किया जाता है। इसके लिए आवेदन शुल्क 2300 रुपये तय किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---