सोशल संवाद / डेस्क : Bigg Boss 20 Family Week: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में जल्द ही फैमिली वीक शुरू होने वाला है। इस दौरान घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके परिवार और करीबी लोग पहुंचेंगे। लेकिन इस बार स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी शो में एंट्री नहीं लेंगी।
यह भी पढे : Shah Rukh Khan King Movie: 25 नवंबर को रिलीज हो सकता है Daddy Cool, करीना कपूर भी आएंगी नजर
काशवी ने फैमिली वीक में आने से किया इनकार
काशवी हिरानंदानी ने अपने यूट्यूब लाइव के दौरान एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए साफ कर दिया कि वह फैमिली वीक में बिग बॉस के घर नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह की परेशानी नहीं खड़ी करना चाहतीं और अब आराम से शो देखना चाहती हैं।
काशवी के मुताबिक, उन्होंने पहले ही शो में जाने से मना कर दिया था। उनका मानना है कि स्काउट ओपी को समझाने के लिए उनके परिवार के किसी सदस्य या करीबी दोस्त को घर में जाना चाहिए।
पहले भी स्काउट को समझाने पहुंची थीं काशवी
बता दें कि काशवी इससे पहले भी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में स्काउट ओपी को समझाने के लिए शो में पहुंची थीं। शो में कंटेस्टेंट लव गिल के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी चर्चा हो रही है। इस मामले में सलमान खान और रोहित शेट्टी भी स्काउट को समझा चुके हैं।
काशवी ने बताया कि पिछली बार वह अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शो में पहुंची थीं। लेकिन अब वह दोबारा बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।
कब शुरू होगा Bigg Boss 20 का फैमिली वीक?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 का फैमिली वीक 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक हो सकता है। हालांकि, शो के मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।











