कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी के हाथ काटे, गोली मारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी के हाथ काटे, गोली मारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे हत्या के आरोपी पर धारदार हथियारों से हमला हुआ। हमले में उसके दोनों हाथ कट गए। हमलावरों ने उसे गोली भी मारी। पुलिस के मुताबिक, मंदार मारुति किवले पर 6 लोगों ने हमला किया। मलावर दो स्कूटर से फरार हो गए।

यह भी पढे : एक्सएलआरआई : जेट को आवेदन 6 तक, पीजीडीएम और एचआरएम में 60 सीटें बढ़ीं

Sunrise Enclave

घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग मंदार पर बार-बार कुल्हाड़ी से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। खून से लथपथ मंदार उठकर लड़खड़ाते हुए सड़क पार करने लगा। इसके बाद वह फुटपाथ पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को मौके से दो पिस्टल और एक मैगजीन मिली हैं।

चार दिन पहले ही जेल से छूटा था मंदार

मंदार किवले अप्रैल 2025 में पुणे के संतोशनगर-कात्रज इलाके में शुभम सुभाष चव्हाण की हत्या के मामले में आरोपी था। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या जमीन और पैसों के विवाद में हुई थी। इस मामले में मंदार को जेल भेजा गया था। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि मंदार पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।

पुलिस बोली- गोली लगने के निशान नहीं मिले

पुणे सिटी पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मी घायल को ससून अस्पताल ले गए। उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया है कि मंदार के शरीर पर धारदार हथियार से चोटें हैं, लेकिन गोली लगने के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मौके से दो हथियार भी बरामद किए हैं। पुणे DCP (क्राइम) गौहर हसन ने बताया कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---