Shah Rukh-Kareena की जोड़ी ने 15 साल बाद मचाया धमाल, ‘King’ के गाने Daddy Cool में दिखी शानदार केमिस्ट्री

By Riya Kumari

Published :

Follow
Shah Rukh-Kareena की जोड़ी ने 15 साल बाद मचाया धमाल, ‘King’ के गाने Daddy Cool में दिखी शानदार केमिस्ट्री

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और करीना कपूर खान एक बार फिर अपनी शानदार केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं। दोनों कलाकार फिल्म King के नए गाने ‘Daddy Cool’ में साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने के जरिए दोनों ने करीब 15 साल बाद पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले दोनों 2011 में रिलीज हुई फिल्म Ra.One में साथ दिखाई दिए थे।

यह भी पढे : Ramayana Box Office Collection: 1790 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर पहुंची फिल्म

Sunrise Enclave

रिलीज होते ही छाया Daddy Cool

फिल्म King का गाना ‘Daddy Cool (King Version)’ शुक्रवार को रिलीज किया गया। यह एक शानदार डांस नंबर है, जिसमें शाहरुख और करीना अपने डांस मूव्स और अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। गाने में दोनों की जोड़ी देखकर फैंस को पुरानी फिल्मों की याद आ गई है।

इस गाने को मशहूर इंटरनेशनल म्यूजिक ग्रुप Boney M के लोकप्रिय गाने ‘Daddy Cool’ से प्रेरित होकर नए अंदाज में तैयार किया गया है। इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है, जबकि अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है और इसके हिंदी बोल कुमार ने लिखे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ

गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख और करीना की जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है। कई फैंस दोनों की केमिस्ट्री और डांस की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे शानदार पार्टी सॉन्ग बता रहे हैं। वहीं, पुराने गाने की यादें भी दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।

शाहरुख खान ने भी गाना शेयर करते हुए लिखा, “Back with Bebo… song Old School… but still Cool!” उनका यह अंदाज भी फैंस को पसंद आ रहा है।

24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म King

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म King में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘Daddy Cool’ इस फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया गया गाना ‘Tu Mil Jaaye’ रिलीज हुआ था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट