Dr Abhishek Child Care

बरकानी गांव में ग्रामीणों ने ग्रामसभा कर समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई को समस्याओं से कराया अवगत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : चक्रधरपुर प्रख्ंाड की हतनातोड़ांग पंचायत के बरकानी गांव में गांव की विभिन्न समस्याओं से जुझ रहे ग्रामीणों ने ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जहां ग्रामीणों के बुलावे पर मुख्य रुप से पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डा. विजय सिंह गागराई,जीप सदस्य लक्ष्मी हासदा उपस्थित हुये। ग्रामसभा की अध्यक्षता गांव के मुंडा सनातन केराई ने की। जहां ग्रामीणों ने गांव में सड़क नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन दिनों पूरा रास्ता कीचड़मयी हो जाने के कारण रास्ते पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जा रहा है। बैठक के दौरान सर्वसहमति से ग्रामीणों द्वारा गांव के विकास को लेकर कई योजनाओं का भी चयन किया गया। जहां बरकानी मुख्य सड़क से वन विभाग तक तीन किमी सड़क का निर्माण कराने, बरकानी टोला के कुन्दरीकुटी में सुगना गागराई के घर से विजय केराई के घर तक पंद्रह सौ फीट सड़क का निर्माण कराने, बरकानी गांव के पेटेढीपा सुगना सामड के घर से छोटेराय हेम्ब्रम के घर तक आठ सौ फीट सड़क का निर्माण कराने की मांग की।

मौके पर मौजूद पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डा. विजय सिंह गागराई ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर वे जल्द ही जिला के वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे ताकि गांव की समस्या दूर हो सकें। उन्होंने कहा कि गांवों को जोड़ने के लिए सड़क का होना जरुरी है, लेकिन इस बात का दुख होता है कि गांवों में अच्छी पक्की सड़कें नहीं है। इस मौके पर गांव के नरेश केराई, विजय केराई, लक्ष्मण केराई, जगमोहन केराई,मांगता केराई, सुनीता केराई,लक्ष्मी केराई समेत अन्य महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator