पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल मॉक ड्रिल:जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पंजाब और राजस्थान शामिल; इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के दिन देशभर में हुई थी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Mock drill in states bordering Pakistan tomorrow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल यानी गुरुवार की शाम मॉक ड्रिल होगी। इनमें जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इससे पहले 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। यह इसलिए किया गया ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े : PM मोदी 3 दिन 5 राज्यों का करेंगे दौरा, बिहार को मिलेंगे कई सौगात

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी। दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट