सोशल संवाद / डेस्क : सोशल मीडिया सेंसेशन और फैशन एक्सपेरिमेंटल गर्ल Urfi Javed ने एक बार फिर अपने हटकर और बोल्ड फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने चॉकलेट केक से बनी रियल ड्रेस पहनकर ऐंट्री की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। यह आउटफिट प्रिंटेड या फूड प्रॉप नहीं था इसमें सच में केक की लेयर्स इस्तेमाल हुई थीं।

यह भी पढे : Sridevi डेथ एनिवर्सरी: 13 साल की उम्र में बनीं ‘मां’, 6 दशक तक सिनेमा पर किया राज
उर्फी ने इस यूनिक लुक को पूरा कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया और कैमरे के सामने अलग अंदाज़ में पोज दिए। पैपराजी और फैंस दोनों ने उनकी इस अतरंगी ड्रेसेस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उर्फी फैशन को नए तरीके से पेश कर रही हैं, वहीं कुछ ने इसे बेहद एक्सपेरिमेंटल बताया।
Urfi Javed फैशन के नए आयाम
उर्फी जावेद का मानना है कि फैशन में कोई नियम नहीं होता जो आपको अच्छा लगता है, वही पहनना चाहिए। इसी सोच के साथ वह हर बार कुछ नया और बोल्ड ट्राई करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस को भी हर बार यह देखने का इंतजार रहता है कि अगली बार वह क्या नया और अलग करेंगे।










