---Advertisement---

असम में 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा झामुमो, घोषणा होना बाकी

By Riya Kumari

Published :

Follow
असम में 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा झामुमो, घोषणा होना बाकी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) असम विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक रहा है. पार्टी इस बार 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. हालांकि, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अभी तक वार्ता नहीं हो सकी है. फिर भी पार्टी का मानना है कि झारखंड में महागठबंधन के समीकरण से अलग होकर भी असम में अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं.

यह भी पढे : धनबाद-दुमका दूरी होगी 35 किमी कम, पुल और नई सड़क से बदलेगा पूरा इलाका तेजी से

 इसकी तैयारी इसी बात से समझी जा सकती है कि चुनाव घोषणा के ठीक पहले दो-दो बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वहां सभा कर चुके हैं. हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है कि पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं. असम विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है. पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि असम में भी पार्टी का जनाधार है. मुख्यमंत्री हेमंत

सोरेन वहां पॉपुलर नेता है. उन्हें असम दौरे में मिले जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि वहां पार्टी का आधार मजबूत है. असम के प्रतिनिधि भी कई बार यहां मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं. पार्टी कार्यालय में भी प्रतिनिधियों का लगातार दौरा हो रहा है. अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष को ही लेना है कि वहां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है.

टी ट्राइब और आदिवासी वोटों पर है.पार्टी की नजर असम में झामुमो की नजर स्थानीय आदिवासी समुदाय और टी-ट्राइब वोटों पर है. टी ट्राइब मूलतः झारखंड व ओडिशा के आदिवासी हैं, जो वर्षों पहले वहां के चाय बगानों में काम करने के लिए ले जाये गये थे और फिर वे वहीं पर बस गये. उनकी मुख्य मांग है कि असम में भी उन्हें आदिवासी का दर्जा दिया जाये. इसी मुद्दे को लेकर झामुमो मैदान में उतरना चाहता है. नामांकन की अंतिम तिथि 23 मार्च है

स्टार प्रचारकों की हो चुकी है घोषणा

असम में झामुमो कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगा यह तो स्पष्ट नहीं है. पर पार्टी ने चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी है. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन समेत दो दर्जन से अधिक नेता हैं.

कांग्रेस से गठबंधन पर बातचीत जारी

झामुमो ने संकेत दिया है कि झारखंड में उसके सहयोगी दल कांग्रेस के साथ असम चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है. पर प्लान बी के तहत समझौता नहीं होने की स्थिति में पार्टी अपने बलबूते भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---