सोशल संवाद/डेस्क: बोलानी सेल लौह खदान संचालित अस्पताल में एक नए 10 KLD इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट( ईटीपी) का उद्घाटन सोमवार को किया गया। बोलानी सेल के लौह अयस्क खादान तत्वाधान में पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस प्लांट का निर्माण किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह व्यवस्था प्रतिदिन लगभग 10,000 लीटर अस्पताल के दूषित पानी को शुद्ध करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में नए सत्र की शानदार शुरुआत
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मल्ला श्रीनिवासु(सीजिएम) द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि.के रूप में आनंद कुमार (सीजीएम मेंटेनेंस), राहुल राज मंडल (प्रोजेक्ट), संजीव कुमार (सिविल) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी,श्रमिक नेता जगन्नाथ साहू,बोलानी अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी, एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
यह प्लांट अस्पताल से निकलने वाले विषैले एवं रासायनिक पानी को शुद्ध कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक होगा। शुद्ध किए गए पानी का पुनः उपयोग भी किया जा सकेगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। इस प्लांट की उपलब्धता से बोलानी तथा आसपास के क्षेत्र के लोग जल एवं वायु प्रदूषण से सुरक्षित रह सकेंगे और बेहतर पर्यावरण प्राप्त कर सकेंगे।









