सोशल संवाद / डेस्क : Met Gala 2026 में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ईशा अंबानी के यूनिक ‘मैंगो पर्स’ की रही। जहां उनका गोल्डन साड़ी लुक और डायमंड ज्वेलरी पहले ही सुर्खियों में था, वहीं हाथ में पकड़ा आम वाला पर्स लोगों का ध्यान खींच ले गया।

यह भी पढे : Naagin 7 VFX Blunder: एकता कपूर ने दी प्रतिक्रिया, ब्लू स्क्रीन गलती पर मचा बवाल

Met Gala 2026 क्या सच में था असली आम?
सोशल मीडिया पर लोगों को लगा कि ईशा अंबानी असली आम लेकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह कोई असली फल नहीं, बल्कि मशहूर आर्टिस्ट सुबोध गुप्ता की बनाई हुई एक खास स्कल्पचर है।
क्यों खास है यह मैंगो पर्स?
यह मैंगो स्कल्पचर करीब 20 साल पुरानी आर्टवर्क है, जिसे ईशा अंबानी ने अपने लुक का हिस्सा बनाया।
इसका मकसद सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति को ग्लोबल मंच पर दिखाना भी था।
फैशन के साथ ‘आर्ट’ का मेल
Met Gala 2026 की थीम “Fashion is Art” थी, और ईशा अंबानी ने अपने पूरे लुक साड़ी, ज्वेलरी और इस खास पर्स के जरिए इसे बखूबी दर्शाया।
सोशल मीडिया पर वायरल
जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, ‘मैंगो पर्स’ इंटरनेट पर वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे क्रिएटिव और यूनिक बताया, तो कुछ ने इसे मजेदार फैशन स्टेटमेंट कहा।
ईशा अंबानी का यह अनोखा ‘मैंगो पर्स’ साबित करता है कि फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि कला और पहचान का भी एक मजबूत माध्यम है।










