---Advertisement---

Shah Rukh Khan vs Salman Khan Net Worth 2026: कौन हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर सुपरस्टार?

By Riya Kumari

Published :

Follow
Shah Rukh Khan vs Salman Khan Net Worth 2026: कौन हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर सुपरस्टार?

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार Shah Rukh Khan और Salman Khan सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के मामले में भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। दोनों सितारों ने दशकों से इंडस्ट्री पर राज किया है और करोड़ों फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर दोनों में ज्यादा अमीर कौन है?

यह भी पढे : Mouni Roy और Suraj Nambiar के तलाक की खबरों पर आया बड़ा अपडेट, Disha Patani का नाम भी चर्चा में

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटवर्थ के मामले में शाहरुख खान सलमान खान से काफी आगे हैं।

Shah Rukh Khan की कुल नेटवर्थ कितनी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Shah Rukh Khan की कुल नेटवर्थ लगभग 10,800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 में भी उनका नाम दुनिया के सबसे अमीर एंटरटेनमेंट सितारों में शामिल किया गया है।

Shah Rukh Khan की कमाई के मुख्य स्रोत

  • फिल्मों की फीस और प्रॉफिट शेयरिंग
  • प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट
  • आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की को-ओनरशिप
  • ब्रांड एंडोर्समेंट
  • मुंबई, दुबई और लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टीज

मुंबई स्थित उनका आइकॉनिक बंगला “मन्नत” देश के सबसे महंगे सेलिब्रिटी घरों में गिना जाता है।

Salman Khan की नेटवर्थ कितनी है?

वहीं Salman Khan की कुल संपत्ति लगभग 3,200 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। सलमान खान लंबे समय से बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शामिल हैं।

Salman Khan की कमाई कहां से होती है?

  • फिल्मों की फीस और प्रॉफिट शेयरिंग
  • टीवी शो “बिग बॉस” होस्टिंग
  • ब्रांड एंडोर्समेंट
  • “Being Human” ब्रांड
  • सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस
  • रियल एस्टेट निवेश

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस लेते हैं। वहीं बिग बॉस से भी उनकी भारी कमाई होती है।

कौन हैं ज्यादा अमीर?

अगर कुल संपत्ति की तुलना करें तो Shah Rukh Khan नेटवर्थ के मामले में Salman Khan से काफी आगे हैं। शाहरुख खान ने फिल्मों के अलावा बिजनेस, स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल निवेश के जरिए अपनी संपत्ति को कई गुना बढ़ाया है।

दोनों सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त

हालांकि कमाई और नेटवर्थ के आंकड़ों में अंतर जरूर है, लेकिन फैन फॉलोइंग और स्टारडम के मामले में दोनों सितारों का जलवा बरकरार है। सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, दोनों खान आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---