Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बैंकों में 5 दिन काम पर गतिरोध बरकरार, कल होगी हड़ताल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों और संबंधित पक्षों के बीच बातचीत में समाधान नहीं निकलने पर केन्द्रीय संगठन के निर्देशों के बाद बैंक संगठनों ने देश के सभी जिलों की तरह कोल्हान में भी 11 सितंबर से हड़ताल का निर्णय लिया है।

यह भी पढे : हावड़ा-मुंबई समेत तीन प्रमुख रेल मार्गों पर तीसरी-चौथी रेल ट्रैक बिछेगी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के समक्ष हुई सुलह वार्ता में इस मुद्दे पर कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद 9 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बातचीत में भी कोई ऐसा सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया, जिसके आधार पर प्रस्तावित हड़ताल को टाला जा सके। इसके चलते 11 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का कार्यक्रम कायम है। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि लगातार बातचीत के बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग पर समाधान नहीं निकलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

8 सितंबर की सुलह बैठक में वित्तीय सेवा विभाग और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की ओर से हड़ताल पर पुनर्विचार की अपील की गई थी। पांच दिवसीय बैंकिंग के मुद्दे को विचाराधीन बताया गया, लेकिन इसके क्रियान्वयन की कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी गई। वहीं, पीएलआई के संबंध में सरकार की ओर से इसके क्रियान्वयन को फिलहाल स्थगित रखने और आगे द्विपक्षीय चर्चा में इस विषय को लेने की जानकारी दी गई। कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया कि पांच दिवसीय बैंकिंग पर स्पष्ट निर्णय या निश्चित समय सीमा के बिना हड़ताल स्थगित करना संभव नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator