सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर और रांची होकर संतरागाछी खातीपुरा जयपुर नई साप्ताहिक ट्रेन जल्द पटरी पर दौड़ेगी। दक्षिण पूर्व जोन से जून में जयपुर ट्रेन के परिचालन का दिन और स्टेशन दर स्टेशन समय सारणी की घोषणा की जा सकती है, क्योंकि शनिवार को संतरागाछी स्टेशन पर खातीपुरा जयपुर ट्रेन के लिए रैक तैयार है।

रेलवे में 4 मई को टाटानगर स्टेशन होकर संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी। इससे कोल्हान समेत झारखंड के विभिन्न जिलो में रहने वाले राजस्थानी परिवारों में उत्साह है, क्योंकि जयपुर के लिए सीधी ट्रेन की 20 वर्ष पुरानी मांग मंजूर हुई है। संतरागाछी-खातीपुरा जयपुर नईट्रेन चलने से टाटानगर-रांची होकर मार्ग के बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 29 स्टेशनों से आवागमन करने वाले सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी। रेलवे ने नई ट्रेन को पश्चिम बंगाल से राजस्थान के बीच कई स्टेशनों पर ठहराव दिया है।










