---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

By Riya Kumari

Published :

Follow
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 (National Teachers Award 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र शिक्षक और प्रधानाध्यापक 10 जुलाई 2026 तक स्वयं नामांकन (Self-Nomination) कर सकते हैं। आवेदन शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं।

यह भी पढे : टेक्निशियन के 15 पदों पर आवेदन का करने का मौका

कौन कर सकता है आवेदन?

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश, स्थानीय निकायों तथा मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कार्यरत पात्र शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता एवं दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 15 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026
  • अंतिम सबमिशन: 11 से 13 जुलाई 2026

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

ऑनलाइन आवेदन के बाद जिला और राज्य स्तर पर चयन समितियां आवेदनों की समीक्षा करेंगी। इसके बाद स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी योग्य उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगी। अंतिम रूप से चयनित शिक्षकों को सितंबर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार का उद्देश्य

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह सम्मान देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मानों में शामिल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट