सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील के बोलानी थाना मे परिषद मे बुद्ववार दिन के 11बजे के आसपास मे नशा मुक्त ओडिशा अभियान जागरुकता अभियान के तहत एक बैठक हुई,कार्यक्रम का संचालन बोलानी थाना प्रभारी ने किया। इस बैठक मे बुद्धिजीवियों,समाजिक कार्यकर्ता, महिलाऐ,विभिन्न कमिटी के सदस्यों के साथ साथ स्थानीय लोग भारी संख्या मे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से नशा से होने वाले हानी को दिखाने के साथ साथ ड्रग जैसे मादक पदार्थ के विक्री को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन जानकारी देने की बात बताई गई।राज्य पुलिस प्रशासन द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर की भी जानकारी दी गई जिसपर नशा विक्रेता की जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर बोलानी थाना प्रभारी -लव बड़ा,सहित पुलिस कर्मी,के साथ साथ समाजसेवी महाजन चौधरी, कमलापति, श्रीनिवास पंडा,मो मुक्तार अंसारी, मो.जसीम,रितिका राना आदि के साथ साथ दर्जनों नागरिक ,बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।










