---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Govinda का बड़े पर्दे पर कमबैक, दो नई फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ का किया ऐलान

By Riya Kumari

Published :

Follow
Govinda का बड़े पर्दे पर कमबैक, दो नई फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' का किया ऐलान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Govinda ने लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी का ऐलान कर अपने प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। अभिनेता ने अपनी दो नई फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ की घोषणा की है। इन फिल्मों में गोविंदा न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाएंगे, बल्कि निर्माता की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

यह भी पढे : भारत दौरे पर Tom Holland, उसी लग्जरी सुइट में ठहरे जहां बिल क्लिंटन और जस्टिन ट्रूडो रह चुके हैं

दो फिल्मों के साथ नई शुरुआत

मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Govinda ने अपनी आगामी फिल्मों के टाइटल पोस्टर भी जारी किए। उन्होंने बताया कि ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ उनकी नई पारी की शुरुआत हैं और दोनों फिल्मों की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

‘लोगों ने मुझे कई बार खत्म मान लिया’

फिल्मों की घोषणा के दौरान Govinda ने अपने करियर पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बाहर मान लिया था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नई फिल्में दर्शकों, खासकर युवाओं को पसंद आएंगी।

नई अभिनेत्री के साथ दिखेंगे Govinda

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘रूपा’ में Govinda के साथ नवोदित अभिनेत्री रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए नई जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Govinda की वापसी की घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी अभिनेता की नई फिल्मों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लंबे समय बाद गोविंदा को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---