---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

54 जूनियर डॉक्टर की भर्ती में बीडीएस के पद स्पष्ट नहीं

By Riya Kumari

Published :

Follow
54 जूनियर डॉक्टर की भर्ती में बीडीएस के पद स्पष्ट नहीं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष के लिए 54 जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए बुधवार को साक्षात्कार भी ले लिया गया। देर शाम बर्न विभाग और मेडिसिन आईसीयू के लिए चार-चार जूनियर रेजिडेंट का चयन किया गया है। जानकारी के अनुसार, खास बात तो यह है कि साक्षात्कार देने के बाद भी डेंटल के अभ्यर्थियों को यह नहीं पता है कि किस वर्ग के लिए कितने पदों पर चयन किया जाना है।

यह भी पढे : नैनी एयरोस्पेस में ऑपरेटर समेत 28 पद भरे जाएंगे

इसी तरह एमबीबीएस छात्रों को भी यह नहीं पता है कि उनका चयन किस विभाग के लिए किया जाना है। प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। उनका कहना है कि जारी भर्ती विज्ञापन में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि 54 पदों में से कितने एमबीबीएस अभ्यर्थियों के लिए हैं और कितने बीडीएस अभ्यर्थियों के लिए।

वहीं, अबतक जारी होने वाले विज्ञापनों में बीडीएस और एमबीबीएस के पदों के साथ वर्गवार सीटों का भी स्पष्ट उल्लेख किया जाता रहा है। व पहले निकाले गए विज्ञापन में विभागवार रिक्तियों की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस बार न तो विभागवार पदों का विवरण दिया गया है और न ही बीडीएस के लिए निर्धारित सीटों की संख्या स्पष्ट की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---