Responsive Full Width Slider

गंगाघाट के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, E-2 बोगी का शीशा टूटा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
gangaghat-jan-shatabdi-express-stone-pelting-news

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे हावड़ा-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस पर गंगाघाट स्टेशन के निकट अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना सामने आई है। इस पथराव में ट्रेन की E-2 बोगी का शीशा टूट गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी।

यह भी पढ़े : Jharkhand Vehicle Sales: जुलाई 2026 में 21.90% बढ़ी वाहनों की बिक्री

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम को रांची पोस्ट से तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम के पहुंचने तक पथराव करने वाले लोग वहां से फरार हो चुके थे।

आरपीएफ जांच में जुटी, स्थानीय लोगों से पूछताछ
आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ की और पथराव करने वालों की पहचान के लिए जानकारी जुटाई। साथ ही, आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

लगातार बढ़ रही पथराव की घटनाएं, सुरक्षा पर सवाल
रेलवे क्षेत्र में चलती ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। गंगाघाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लगभग हर एक-दो महीने में इस तरह की घटनाएं सामने आने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

जागरूकता के बावजूद नहीं रुक रही घटनाएं
आरपीएफ द्वारा समय-समय पर स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जिसमें समझाया जाता है कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना न केवल खतरनाक है बल्कि एक गंभीर अपराध भी है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।

फिलहाल, आरपीएफ पथराव करने वालों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों से लगातार जानकारी एकत्र की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट