Responsive Full Width Slider

रांची एयरपोर्ट पर Air India Express की फ्लाइट ग्राउंडेड, ऑक्सीजन सप्लाई में कमी से यात्री परेशान

By Riya Kumari

Published :

Follow
रांची एयरपोर्ट पर Air India Express की फ्लाइट ग्राउंडेड, ऑक्सीजन सप्लाई में कमी से यात्री परेशान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को दिल्ली से रांची पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को तकनीकी समस्या के चलते ग्राउंडेड कर दिया गया। विमान की जांच के दौरान यात्रियों और क्रू के लिए जरूरी इमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाई का स्तर मानक से कम पाया गया। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को आगे उड़ान भरने से रोक दिया गया।

यह भी पढे : राज्य के 15 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं की बढ़ेगी परेशानी

IX 1046 फ्लाइट की जांच में सामने आई कमी

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1046 रविवार सुबह करीब 9:05 बजे दिल्ली से रांची पहुंची थी। यात्रियों के विमान से उतरने के बाद इंजीनियरिंग टीम ने नियमित तकनीकी और सुरक्षा जांच शुरू की। इसी दौरान इमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाई में कमी का पता चला।

तकनीकी टीम ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रशासन को दी। इसके बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया। यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में अनाउंसमेंट के जरिए तकनीकी कारणों से उड़ान में देरी की जानकारी दी गई।

ऑक्सीजन रिफिलिंग में लगा 2 से 3 घंटे का समय

रिपोर्ट के अनुसार विमान में ऑक्सीजन रिफिल करने और पूरे प्रेशर सिस्टम की दोबारा जांच करने में करीब ढाई से तीन घंटे का समय लग सकता है। चूंकि मामला यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा था, इसलिए पूरी तकनीकी जांच पूरी होने तक विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।

यात्रियों को नाश्ता और चाय-कॉफी दी गई

फ्लाइट में देरी के कारण रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए एयरलाइन प्रशासन ने एयरपोर्ट पर प्रभावित यात्रियों के लिए नाश्ता और चाय-कॉफी की व्यवस्था की।

जिन यात्रियों को जल्द दिल्ली पहुंचना था, उन्हें टिकट रद्द कर पूरा रिफंड लेने या उपलब्ध दूसरी फ्लाइट में सीट एडजस्ट कराने का विकल्प भी दिया गया।

दोपहर करीब 12:30 बजे उड़ान की उम्मीद

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सीजन टैंक रिफिल करने और जरूरी तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना किए जाने की उम्मीद थी। विमान को उड़ान की अनुमति देने से पहले सुरक्षा जांच पूरी करना जरूरी था।

सुरक्षा जांच के बाद ही टेक-ऑफ की अनुमति

विमान में इमरजेंसी ऑक्सीजन सिस्टम यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में तकनीकी खामी सामने आने के बाद एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने विमान को उड़ान से रोककर पहले समस्या को ठीक करने और सिस्टम की जांच करने की प्रक्रिया अपनाई।

रांची एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के चलते दिल्ली जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को तकनीकी जांच पूरी होने तक उड़ान की अनुमति नहीं दी गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट