सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रोसेस लागू की गई है। आवेदन करने से पहले OTR की प्रोसेस पूरी करनी होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : एमजीएम में पहली बार फाइबर ऑप्टिक तकनीक से सर्जरी
आवेदन में करेक्शन के लिए 11 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए रिटन एग्जाम 19 और 20 नवंबर 2026 को होगी।
आवेदन 8 सितंबर 2026 एवं अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और NET/SLET/SET एग्जाम पास किया हो। या
पीएचडी किया होना चाहिए।
रिजर्व, दिव्यांग : न्यूनतम मार्क्स में 5% की छूट मिलेगी।
एज लिमिट :
अधिकतम : 62 साल
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
फीस :
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए
एससी, एसटी : 1500 रुपए
पीडब्ल्यूडी : 1000 रुपए
सैलरी :
पे मैट्रिक्स लेवल – 10 के अनुसार 57,700 – 1,82,400 रुपए प्रतिमाह
अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन एग्जाम
इंटरव्यू
- ऐसे करें आवेदन :
- UPESSC के ऑफिशियल पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाएं।
- OTR प्रोसेस कंप्लीट करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
- ऑनलाइन आवेदन लिंक










