अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

By Riya Kumari

Published :

Follow
अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला प्रशासन ने शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp आधारित चैटबोट सेवा शुरू की है। जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने इस सेवा का शुभारंभ किया।

यह भी पढे : 1.36 लाख करोड़ के बकाये पर बड़ा झटका, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी झारखंड सरकार

इसके लिए जिला प्रशासन ने 8580090001 WhatsApp नंबर जारी किया है। अब नागरिक अपने मोबाइल फोन से इस नंबर पर WhatsApp के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सेवा को इस तरह तैयार किया गया है कि आम लोगों के लिए शिकायत दर्ज करना आसान हो।

अपनी भाषा में दर्ज करा सकेंगे शिकायत

‘अबुआ मित्र’ के माध्यम से नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकेंगे। शिकायत से जुड़ी जरूरी जानकारी देने के साथ-साथ संबंधित दस्तावेज भी WhatsApp के जरिए भेजे जा सकेंगे।

इस सुविधा से लोगों को शिकायत या आवेदन लेकर अलग-अलग सरकारी कार्यालयों में जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

जन सहायता JSR पोर्टल से जुड़ेगी शिकायत

WhatsApp पर दर्ज की गई शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता JSR पोर्टल से जोड़ा जाएगा। शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी पूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।

शिकायत की प्रकृति के आधार पर उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम प्राधिकरण के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग शिकायत की निगरानी, फॉलोअप और निवारण की प्रक्रिया पूरी करेगा।

SMS से मिलेगी शिकायत की स्थिति

‘अबुआ मित्र’ सेवा में शिकायत की स्थिति जानने के लिए नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। शिकायत पर हुई कार्रवाई और उसकी प्रगति की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए अलग-अलग चरणों में भेजी जाएगी।

इससे शिकायतकर्ता को घर बैठे अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।

प्रशासन और जनता के बीच बनेगा सीधा संवाद

जिला प्रशासन की इस डिजिटल पहल से जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

‘अबुआ मित्र’ के जरिए नागरिक सीधे प्रशासन तक अपनी समस्या पहुंचा सकेंगे। साथ ही शिकायत के निवारण की प्रक्रिया की निगरानी भी आसान होगी। जिला प्रशासन की यह पहल तकनीक के जरिए प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---