सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परिसदन भवन में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का सिख भाजपा नेताओं द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय एवं जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतबीर सिंह सुमो ने संगठन में सिख समाज की सम्मानजनक एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने और अल्पसंख्यक समाज तक सरकार एवं संगठन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषय प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखे।
यह भी पढे : माँ मनसा यूथ एसोसिएशन ने आयोजित किया फुटबॉल टूर्नामेंट, 16 टीमों ने लिया हिस्सा
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी विषयों को गंभीरता एवं सकारात्मकता के साथ सुना। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर संवाद एवं सहभागिता पर जोर दिया। साथ ही, प्रतिनिधियों को रांची आकर भी अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, समाज के बीच संगठन की पहुंच को व्यापक बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज को संगठन से और मजबूती से जोड़ने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, करमजीत सिंह कमें, कुलवंत सिंह संधू, हैप्पी सिंह एवं कुलवंत सिंह काते उपस्थित रहे।










