Dr Abhishek Child Care

Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन, परिवार ने मांगी Privacy

By Riya Kumari

Published :

Follow
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन, परिवार ने मांगी Privacy
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यश राज फिल्म्स (YRF) ने परिवार की ओर से उनके निधन की पुष्टि की है। परिवार ने इस मुश्किल समय में सभी से निजता बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढे : Shah Rukh Khan ने Lalbaugcha Raja के किए दर्शन, Gauri और Suhana संग पहुंचे बप्पा के दरबार

YRF ने जारी किया बयान

यश राज फिल्म्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर निधन हुआ। परिवार ने इस दुख की घड़ी में मिल रहे प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए सभी का आभार जताया है और Privacy का सम्मान करने की अपील की है।

फिलहाल कृष्णा मुखर्जी के निधन की वजह और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

बंगाली और हिंदी सिनेमा से था नाता

कृष्णा मुखर्जी का बंगाली और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ाव रहा। वह Playback Singer भी थीं और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी थीं। वह फिल्ममेकर राम मुखर्जी की पत्नी थीं। राम मुखर्जी का 2017 में निधन हुआ था।

कृष्णा मुखर्जी को रानी के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी देखा गया था। रानी मुखर्जी कई मौकों पर अपनी मां के साथ अपने करीबी रिश्ते और उनके प्रभाव के बारे में बात कर चुकी हैं।

रानी के करियर में मां का रहा अहम योगदान

रानी मुखर्जी ने कई इंटरव्यू में अपनी मां को अपने जीवन और करियर में महत्वपूर्ण प्रेरणा बताया था। 2023 में Mrs. Chatterjee vs Norway के प्रमोशन के दौरान भी उन्होंने बताया था कि फिल्म में बंगाली मां के किरदार को निभाने के लिए उन्हें अपनी मां से काफी प्रेरणा मिली थी।

रानी मुखर्जी की फिल्मों में Kuch Kuch Hota Hai, Saathiya, Hum Tum और Black जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। 2026 में वह Mardaani 3 में नजर आई थीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---