Shah Rukh Khan Birthday: 2 नवंबर को फैंस को मिलेगा ‘King’ का तोहफा! रिलीज होगा ‘Daddy Cool’ टीजर-सॉन्ग?

By Riya Kumari

Published :

Follow
Shah Rukh Khan Birthday: 2 नवंबर को फैंस को मिलेगा ‘King’ का तोहफा! रिलीज होगा ‘Daddy Cool’ टीजर-सॉन्ग?

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan के 61वें जन्मदिन पर उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर मेकर्स 2 नवंबर को खास प्रमोशनल अपडेट देने की तैयारी में हैं। चर्चा है कि इस दिन फिल्म का पहला टीजर-सॉन्ग ‘Daddy Cool’ रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढे : Ram Charan की ‘Game Changer’ पहले बनने वाली थी Rajkummar Rao की ‘Newton’ जैसी फिल्म, Karthik Subbaraj ने किया बड़ा खुलासा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

Shah Rukh के बर्थडे पर रिलीज होगा ‘Daddy Cool’?

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किंग’ के प्रमोशन की शुरुआत एक खास गाने से हो सकती है। इस टीजर-सॉन्ग का नाम ‘Daddy Cool’ बताया जा रहा है। इसमें शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान भी नजर आ सकती हैं। गाने में लीड कलाकारों के अलावा डांसर्स और पूरी टीम की झलक देखने को मिलने की चर्चा है।

वहीं, Variety India की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का पहला गाना 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा और इसका ट्रेलर बाद में आएगा।

अरिजीत सिंह की आवाज में सुनाई देगा पहला गाना

फिल्म के म्यूजिक को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। Shah Rukh Khan ने सितंबर में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि फिल्म का मुख्य गाना अरिजीत सिंह गा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अरिजीत गाने को फाइनल टच देने में समय ले रहे हैं, क्योंकि वह हर चीज को परफेक्ट रखना चाहते हैं।

अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अरिजीत की आवाज में फिल्म का पहला गाना जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो सकता है।

सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर कुछ रहस्यमयी पोस्ट शेयर किए हैं। पहले उन्होंने ‘It’s’ और फिर ‘Time For The World’ लिखा। इन पोस्ट के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

हालांकि, निर्देशक ने इन पोस्ट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में फैंस को 2 नवंबर का इंतजार है।

24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘King’

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें Shah Rukh Khan के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म की खास बात यह भी है कि इसमें पहली बार शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट