Motorola Razr Flex 27: मोटोरोला के नए फोल्डेबल फोन का नाम कंफर्म, TDRA लिस्टिंग में आया सामने; फीचर्स भी लीक

By Riya Kumari

Published :

Follow
Motorola Razr Flex 27: मोटोरोला के नए फोल्डेबल फोन का नाम कंफर्म, TDRA लिस्टिंग में आया सामने; फीचर्स भी लीक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : स्मार्टफोन बाजार में फोल्डेबल फोन की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Motorola अपना नया वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr Flex 27 पेश करने की तैयारी में है। इस फोन का नाम अब UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आया है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर भी दर्ज है। इससे इसके नाम की पुष्टि हुई है, हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

यह भी पढे : WhatsApp में Facebook जैसा Cover Photo फीचर, अब प्रोफाइल को दे सकेंगे नया लुक

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा Motorola Razr Flex 27

Motorola Razr Flex 27 को UAE की Telecommunications and Digital Government Regulatory Authority (TDRA) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2761-1 के साथ लिस्ट किया गया है। इसका इक्विपमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर ER67054/26 बताया गया है। यह सर्टिफिकेशन 29 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ है।

लिस्टिंग में फोन का नाम Motorola Razr Flex 27 दर्ज है। हालांकि, इस सर्टिफिकेशन से फोन के डिजाइन या हार्डवेयर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Motorola Razr Flex 27 के संभावित फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मोटोरोला का पहला वाइड बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। Geekbench लिस्टिंग में फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ देखा गया है। इसमें 12GB RAM और Android 17 आधारित Hello UI मिलने की उम्मीद है।

फोन में संभावित तौर पर ये फीचर्स मिल सकते हैं:

  • इनर डिस्प्ले: 6.92 इंच OLED, 165Hz रिफ्रेश रेट
  • कवर डिस्प्ले: 4.97 इंच OLED
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
  • रैम: 12GB
  • स्टोरेज: 256GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 17 आधारित Hello UI
  • रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • बैटरी: 5,000mAh
  • चार्जिंग: 25W Qi2 वायरलेस चार्जिंग

ये सभी स्पेसिफिकेशन फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

दो कलर ऑप्शन में आ सकता है फोन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Razr Flex 27 को Pantone Coriander और Pantone Dark Botanical Garden कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन में IP48 और IP49 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिल सकती है।

कब लॉन्च होगा Motorola Razr Flex 27?

TDRA सर्टिफिकेशन मिलने के बाद फोन के UAE बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। कुछ रिपोर्ट्स में दिसंबर 2026 के आसपास इसकी संभावित लॉन्चिंग की चर्चा है। हालांकि, Motorola ने अभी तक लॉन्च की तारीख, भारतीय बाजार में उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए फिलहाल इन जानकारियों को लीक के तौर पर ही देखना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट