सोशल संवाद / जमशेदपुर : जुगसलाई के चौक बाजार में खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शहर के लोकप्रिय कपड़ा प्रतिष्ठान सुहागन फैमिली मॉल का पांचवां अत्याधुनिक शोरूम 2 नवंबर 2026 को ग्राहकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला यह पूरी तरह वातानुकूलित शोरूम जुगसलाई के बड़े कपड़ा शोरूम में शामिल होगा। इसका उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सरदार अमरप्रीत सिंह काले करेंगे।
यह भी पढे : J-TET 2026: 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, CM हेमंत सोरेन की खास अपील
एक ही छत के नीचे मिलेंगे लेडीज, जेंट्स और किड्स वियर
शोरूम के पार्टनर सरदार त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह सचदेव, जसप्रीत सिंह सचदेव, नवनीत सिंह सचदेव, रिशव सचदेव और रचित सचदेव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नए शोरूम को ग्राहकों की जरूरतों और बदलते फैशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए प्रीमियम और मिडियम रेंज के ब्रांडेड व आकर्षक डिजाइन वाले कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। शादी-विवाह, त्योहार और अन्य विशेष अवसरों के लिए भी अलग-अलग तरह के परिधान उचित कीमतों पर मिलेंगे।
260 रुपये से साड़ी और 150 रुपये से बच्चों के कपड़े
सुहागन फैमिली मॉल के नए शोरूम में महिलाओं के लिए साड़ियों की शुरुआती कीमत 260 रुपये रखी गई है। वहीं, लहंगे 2,500 रुपये से उपलब्ध होंगे। बच्चों के कपड़ों की शुरुआती कीमत 150 रुपये बताई गई है।
महिलाओं के लिए बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, डिजाइनर, प्योर सिल्क, कांजीवरम, कॉटन और सुपर नेट साड़ियों की रेंज मिलेगी। इसके अलावा सूट पीस, चंदेरी, क्रेप, लॉन्ग सूट, प्लाजो और फैंसी सूट के साथ वेडिंग कलेक्शन, ब्राइडल लहंगा, वेडिंग गाउन और इंगेजमेंट गाउन भी उपलब्ध रहेंगे।
वेस्टर्न वियर से लेकर ब्राइडल कलेक्शन तक
महिलाओं के लिए रेडीमेड और सेमी-स्टिच सूट, शरारा, गरारा, कुर्ती सेट, लेगिंग्स, जींस, टॉप, लॉन्ग और शॉर्ट स्कर्ट तथा वेस्टर्न गाउन की भी आकर्षक रेंज रखी गई है।
वहीं, पुरुषों के कलेक्शन में शादी-विवाह के लिए जोधपुरी सूट सहित नए फैशन के परिधान मिलेंगे। बच्चों के लिए गर्ल्स कलेक्शन में गाउन, लहंगा सूट, लॉन्ग स्कर्ट, जींस और टॉप उपलब्ध होंगे। जबकि बॉयज कलेक्शन में बाबा सूट, जींस सहित कई विकल्प मिलेंगे।
2,000 रुपये की खरीदारी पर मिलेगा उपहार
शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है। इसके तहत 2,000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने पर निश्चित उपहार दिया जाएगा। यह ऑफर 16 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा।
परिवार के सभी सदस्यों की खरीदारी का एक ठिकाना
सचदेव बंधुओं ने बताया कि गुणवत्ता, उचित कीमत और नए डिजाइनों की विविधता के कारण सुहागन फैमिली मॉल ने जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। पांचवें शोरूम के जरिए ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर और सुविधाजनक अनुभव देने का प्रयास किया गया है। उनका कहना है कि यहां हर उम्र और हर वर्ग के ग्राहकों के लिए उनकी पसंद और बजट के अनुरूप कपड़े उपलब्ध होंगे।










