Goa Palolem Beach: एशिया का नंबर-1 बीच, दुनिया में मिला छठा स्थान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Goa Palolem Beach

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत के समुद्र तटों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दक्षिण गोवा का पालोलेम बीच एशिया का सबसे अच्छा समुद्र तट घोषित किया गया है। इतना ही नहीं, Beach.com के ग्लोबल बीच इंडेक्स 2026 में इसे दुनिया के टॉप-25 समुद्र तटों में छठा स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाला पालोलेम एशिया का इकलौता समुद्र तट है।

यह भी पढ़े : Mumbai Firecracker Ban: मुंबई में 25 नवंबर तक स्काई रॉकेट और हवाई पटाखों पर रोक

Sunrise Enclave

गोवा पर्यटन विभाग के अनुसार, पालोलेम बीच को यह पहचान इसकी प्राकृतिक खूबसूरती, साफ पानी, पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और उनके अनुभवों के आधार पर मिली है। दक्षिण गोवा के कैनाकोना तालुका में स्थित यह बीच अपने अर्धचंद्राकार समुद्री किनारे, सफेद रेत, नारियल के पेड़ों और शांत पानी के लिए जाना जाता है।

18 मानकों पर हुआ समुद्र तटों का मूल्यांकन

Beach.com के ग्लोबल बीच इंडेक्स 2026 में दुनिया के अलग-अलग समुद्र तटों का मूल्यांकन कई मानकों के आधार पर किया गया। इसमें विशेषज्ञों की राय, पर्यटकों के रिव्यू और NASA के पानी के रंग व साफ-सफाई से जुड़े आंकड़ों को शामिल किया गया।

इसके अलावा समुद्र तटों की लोकप्रियता, पर्यटकों की प्रतिक्रिया, वहां तक पहुंचने की सुविधा और जलवायु समेत कुल 18 मानकों पर आकलन किया गया। इसी मूल्यांकन के आधार पर पालोलेम बीच को दुनिया में छठा स्थान मिला है।

पालोलेम बीच पर पर्यटकों के लिए क्या है खास?

पालोलेम बीच सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि यहां मिलने वाली गतिविधियों के लिए भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहां आने वाले पर्यटक कई तरह के अनुभवों का आनंद ले सकते हैं।

  • तैराकी: समुद्र के शांत पानी में तैराकी का आनंद।
  • कयाकिंग: समुद्र में कयाकिंग का अनुभव।
  • डॉल्फिन ट्रिप: नाव के जरिए डॉल्फिन देखने का मौका।
  • बैकवाटर: आसपास के खूबसूरत बैकवाटर की सैर।
  • स्थानीय खानपान: समुद्र तट के आसपास मौजूद रेस्तरां में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद।
  • वेलनेस सेंटर: आराम और वेलनेस से जुड़ी सुविधाएं।

गोवा पर्यटन को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन ए खाउंटे ने पालोलेम बीच की इस उपलब्धि को राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन अनुभवों की अंतरराष्ट्रीय पहचान बताया है।

वहीं, गोवा पर्यटन विभाग अब समुद्र तटों के साथ-साथ हेरिटेज ट्रेल, स्थानीय खानपान, वेलनेस और प्रकृति आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है। इस उपलब्धि से गोवा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और पहचान मिलने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---