ठंड में भी चलेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, रद्द करने का फैसला वापस

By Riya Kumari

Published :

Follow
ठंड में भी चलेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, रद्द करने का फैसला वापस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : ठंड में धुंध और कोहरे का हवाला देकर रद्द की गयी टाटानगर-अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लेकर रेल प्रशासन ने अपना फैसला वापस ले लिया है. सिख समाज और स्थानीय लोगों के विरोध व मांग के बाद रेलवे ने इस ट्रेन को अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार सामान्य रूप से चलाने की मंजूरी दे दी है. रेलवे के निर्णय से पंजाब की ओर यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

यह भी पढे : छठ पूजा स्पेशल ट्रेन टाटानगर से रवाना, RPF और कॉमर्शियल टीम ने संभाली भीड़

Sunrise Enclave

जारी संशोधित सूचना के के अनुसा अनुसार, टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18103) 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित होगी. वहीं, वापसी में अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18104) 04 दिसंबर से 26 फरवरी तक अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत ही चलेगी. गौरतलब है कि पूर्व में रेलवे ने कोहरे के कारण इस ट्रेन को रद्द करने की घोषणा की थी.

सिख समाज ने किया सांसद का अभिनंदन:

जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन नियमित रूप से होने की घोषणा से उत्साहित सिख समाज ने सांसद विद्युत वरण महतो का अभिनंदन किया. भाजपा सिख नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयासों और निरंतर कोशिशों का सुखद परिणाम है. इस प्रयास में साथ देने वाले सभी साथियों का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---