पोटका में 70 करोड़ से बनेगा 220/132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, 12 महीने में होगा तैयार

By Riya Kumari

Published :

Follow
पोटका में 70 करोड़ से बनेगा 220/132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, 12 महीने में होगा तैयार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के पोटका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। हरिणा पंचायत के पाण्डरशोली गांव में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 220/132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन जादूगोड़ा (न्यू) का भूमि पूजन किया गया। इस परियोजना को पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर राज्य सरकार ने स्वीकृति दी है। निर्माण कार्य को 12 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढे : पत्रकार कौन? सोशल मीडिया पत्रकारिता पर बहस के बीच अब जवाबदेही तय करने का समय

भूमि पूजन कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार समेत कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

पोटका, हाता और जादूगोड़ा को मिलेगा लाभ

ग्रिड सब-स्टेशन बनने से पोटका, हाता और जादूगोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। इस परियोजना की खास बात यह है कि बिजली आपूर्ति के लिए दो स्रोत उपलब्ध होंगे। ऐसे में एक स्रोत में तकनीकी खराबी आने पर दूसरे स्रोत से बिजली सप्लाई जारी रखने में मदद मिलेगी।

क्षेत्र में लंबे समय से नियमित और बेहतर बिजली आपूर्ति की मांग की जा रही थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजगार से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

विकास की नई राह खोलेगा ग्रिड सब-स्टेशन : संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक विद्युत ग्रिड सब-स्टेशन नहीं, बल्कि पोटका के विकास और समृद्धि से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है। इससे बिजली आपूर्ति की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने परियोजना को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार के प्रति आभार जताया। विधायक ने कहा कि बेहतर बिजली व्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

70 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 12 महीने में निर्माण का लक्ष्य

झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की ओर से इस परियोजना का निर्माण कराया जाएगा। ग्रिड सब-स्टेशन पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य को 12 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में बिजली विभाग के जीएम रमेश राय, कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, पूर्व पार्षद किशोर यादव, मुखिया सरस्वती मुर्मू, ग्राम प्रधान बज्रांकन दंडपाठ एवं रामकृष्ण मंडल, मनोज सरदार, अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार और थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version