Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

सोनुवा में झलियामारा से बेहराबिंदा तक चार किमी सड़क का होगा निर्माण, सांसद जोबा माझी ने किया शिलान्यास

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोनुवा में झलियामारा से बेहराबिंदा तक चार किमी सड़क का होगा निर्माण, सांसद जोबा माझी ने किया शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोनुवा प्रखंड के झलियामारा से बेहराबिंदा तक करीब चार किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का अब निर्माण होगा। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क के निर्माण कार्य का रविवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शिलान्यास किया। सड़क निर्माण की योजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढे : बिष्टुपुर परिसदन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का सिख भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

शिलान्यास कार्यक्रम से पहले ग्रामीण देहरी द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सांसद जोबा माझी ने योजना से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क और आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से झलियामारा, बेहराबिंदा समेत आसपास के गांवों के लोगों को काफी सुविधा होगी और सोनुवा प्रखंड मुख्यालय तक आवागमन आसान हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष रखा जा रहा है, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा निर्माण

बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झलियामारा से बेहराबिंदा तक सड़क का निर्माण किया जाना है। सड़क बनने से दोनों गांवों के अलावा आसपास के कई गांवों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को सोनुवा प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी और लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर आरईओ के सहायक अभियंता मोनीश अतहर, कनीय अभियंता आनंद कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, बेहराबिंदा के ग्रामीण मुंडा लखिन्द्र महतो, झलियामारा के जयपाल हेम्ब्रम, गणेश जोंको, बोयकेडा के मुखिया सोहन माझी, पूर्व मुखिया अमित अंगरिया, बजरंग साहू, सूरज साहू, काजल प्रधान, भीमसेन माझी, दीपक माझी, रमेश महतो, सुभाष महतो, सनातन पूर्ति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version