सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक समूह आज बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आकर विधायक सरयू राय से संपर्क किया और आगामी 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा झंडा फहराने का अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो कोई भी झंडा खरीदना चाहतें हैं वे किसी भी पोस्ट आॅफिस में संपर्क कर 25 रु. प्रति झंडा की दर से झंडा खरीद सकते हैं।
कोई व्यक्ति यदि थोक में तिरंगा झंडा खरीदने को इच्छुक हैं तो वे बिष्टुपुर पोस्ट आॅफिस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। सिंहभूम डाक प्रमंडल, जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री राय से आग्रह किया कि इस अभियान को और भव्य बनाने के लिए वे अपने विधानसभा क्षेत्र में झंडा लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें। विधायक सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थानों पर झंडा फहराने लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्थानों को चिन्हित कर एक सूची तैयार कर पोस्ट आॅफिस से तिरंगा झंडों की खरीदारी कर ली जाएगी।
सोशल संवाद/जमशेदपुर : सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया।…
सोशल संवाद/डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से पार्टी उम्मीदवार राहुल गांधी सोमवार को प्रचार…
सोशल संवाद/डेस्क: POK मुजफ्फराबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारत के विदेश मंत्री…
सोशल संवाद/डेस्क : देश की सबसे बड़ी अदालत ने सोमवार को उस याचिका को खारिज…
सोशल संवाद/डेस्क : लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड…
सोशल संवाद/डेस्क : लोकसभा चुनाव के दौरान एक पोलिंग बूथ पर बड़ा हादसा हो गया।…