सोशल संवाद/डेस्क : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) का ऐलान किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं, जहां 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
यह भी पढ़े : रिम्स का 466 करोड़ से होगा विकास, 10 नए विभाग खुलेंगे
आयोग के अनुसार, एक जनवरी 2027 पात्रता तिथि होगी। अभियान के तहत नए पात्र मतदाताओं, खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। साथ ही, मौजूदा प्रविष्टियों में सुधार किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को जारी होगी।
मालूम हो कि एसएसआर में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलत प्रविष्टियों में सुधार और मतदाता सूची अपडेट करने पर जोर रहता है।











