सोशल संवाद/ बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप स्थित विष्णु मंदिर के प्रागंण मे बीते दिनो मंदिर कमिटी के सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई , जिसमे देवस्नान कार्यक्रम, रथयात्रा ,एवं बहुड़ा यात्रा की तैयारी पर चर्चा हूई।
यह भी पढे : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
आगामी 29/6/2026 को प्रातः काल 8:32 समय पर देवस्नान का शुभ मुहूर्त है, इसके साथ ही रथ यात्रा 16/7/26 को संध्या 4:15बजे विष्णु मंदिर से निकाली जाऐगी, जो मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मी मंडप तक जाऐगी एवं बहुड़ा यात्रा 24/7/26 को संध्या समय रथ लक्ष्मी मंडप से वापस विष्णु मंदिर वापस आऐगी।
रथयात्रा संबंधित उत्सव तैयारी बैठक मे मुख्य रूप से राधाकांत जेना -अध्यक्ष ,सरोज कु.महापात्रा -सचिव,विजय कु.जेना-कोषाध्यक्ष,सहित महाजन चौधरी,दीपक कु.साहू, तरूण आचार्य,हाडीबंधू साहु,पीतवास पंडा,श्रीनिवास पंडा, हरेकृष्ण पाढ़ी एवं भीमसेन कुवंर उपस्थित रहे।










