---Advertisement---

तुलसी भवन में विहिप धर्मरक्षा निधि बैठक, संगठन मजबूती व सेवा कार्यों पर प्रांत नेतृत्व ने दिया मार्गदर्शन

By Riya Kumari

Published :

Follow
तुलसी भवन में विहिप धर्मरक्षा निधि बैठक,

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान की बैठक में विहिप झारखंड प्रांत अध्यक्ष माननीय चंद्रकांत रायपत जी  पहुंचे , जहां प्रथम बार जमशेदपुर आगमन पर झारखंड प्राँत के नये संगठन मंत्री चितरंजन .को अंगवस्त्र देकर विहिप की जिला समिति की ओर से सम्मानित किया गया ,

यह भी पढे : Jharkhand के इन जिलों में शीतलहरी की चेतावनी

झारखंड प्रांत मे विहिप की ओर से चलाये जा रहे धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान के बारे मे चर्चा करते हुए, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी ने जानकारी दी कि धर्मरक्षा निधि समर्पण हिंदू समाज के सबसे निम्न और असहाय वर्ग के बीच सेवा कार्य को बढाने के उद्देश्य से बहुत जरूरी है इसके तहत हजारीबाग मे विहिप की ओर से अनाथ बच्चों के लिए निशुल्क छात्रवास चलाया जा रहा है, इसी तरह झारखंड के विभिन्न जिलों मे भी निशुल्क सेवा के कार्य निरंतर जारी है

ताकि ईसाई मिशनरीज द्वारा धर्मांतरण को रोका जा सके। प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी ने विहिप जमशेदपुर महानगर को हर स्तर पर कार्यकर्ता निर्माण पर विशेष बल देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य को समझाया कि वर्तमान समय मे हमारी चुनौतियां बढी है और हिंदू समाज को सही दिशा दिखाने के लिए विहिप को मजबूत होना बहुत आवश्यक है

ताकि हमारे धर्म और संस्कार की रक्षा निरंतर किया जा सके , इस महत्वपूर्ण बैठक मे जमशेदपुर मे निवास करने वाले विहिप के प्रांत, विभाग, जिला और प्रखंड के अधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे जहां सभी ने अपना धर्मरक्षा निधि समर्पण किया , कार्यक्रम मे विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता , जिला मंत्री चंद्रिका, बजरंगदल महानगर संयोजक चंदन दास के अलावा प्रांत से देवेंद्र गुप्ता, अवतार सिंह गांधी, जनार्दन पांडेय, सविता सिंह के अलावा अन्य नगरों से देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version