बंगाल में भतीजी से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:4 दिन से फरार था

By Riya Kumari

Published :

Follow
बंगाल में भतीजी से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:4 दिन से फरार था

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की भतीजी से रेप-मर्डर के आरोपी दिलीप रॉय की सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रायगंज के परापुकुर गांव में उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी।

यह भी पढे : मांगें पूरी नहीं होने पर शिक्षक करेंगे आंदोलन:186 मदरसों और 12 संस्कृत स्कूलों के शिक्षक 25 तक करेंगे इंतजार

इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जो पुलिस वैन के टायर में लगी। जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस घटना के बाद से फरार आरोपी की चार दिन से तलाश कर रही थी। राज्य मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि कानून तोड़ने वालों को पुलिस का सामना करना पड़ेगा। राज्य में मई में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुलिस मुठभेड़ में किसी आरोपी की मौत का यह चौथा मामला है।

3 नवंबर को घर से निकली थी बच्ची

परिवार के मुताबिक, बच्ची 3 नवंबर को साइकिल लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। 5 नवंबर को कुलिक नदी के पास जंगल में उसका शव मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस के मुताबिक, दिलीप रॉय बच्ची का रिश्तेदार था और उसे नदी दिखाने के बहाने जंगल ले गया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस को सोमवार रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि आरोपी बिहार सीमा के पास छिपा है। इसके बाद परापुकुर इलाके में छापेमारी की गई।

पुलिस के अनुसार, झारखंड का रहने वाला दिलीप बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल से भागने की कोशिश कर रहा था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version