---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

बिना वर्दी के ऑटो चलाने पर 41 ऑटो चालकों के खिलाफ की गयी कार्रवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिना वर्दी के ऑटो चलाने पर 41 ऑटो चालकों के खिलाफ की गयी कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर की सड़कों पर बिना वर्दी वाले ऑटो चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सख्त रुख अपनाया. ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज के निर्देश पर शहर के अलग-अलग ट्रैफिक थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना वर्दी के ऑटो चलाने वाले 41 चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला गया.

यह भी पढे : मोहर्रम को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

ऑटो चालकों में मचा हड़कंप: चेकिंग अभियान की भनक लगते ही ऑटो चालकों के बीच हड़कंप मच गया. बिना वर्दी वाले कई ऑटो चालक रास्ता बदलकर भागते नजर आये. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण दर्जनों ऑटो चालक पकड़े भी गये और उन्हें चालान के साथ सख्त हिदायत दी गयी. ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी और ट्रैफिक क्यूआरटी ने सभी थाना क्षेत्र में जांच शुरू कर बिना वर्दी वाले ऑटो चालकों से जुर्माना वसूला है. उन्होंने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना और नियमों का पालन कराना हमारी प्राथमिकता है. ऑटो चालकों के लिए वर्दी अनिवार्य है, जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है यूनिफॉर्म:

यातायात पुलिस ने बताया कि ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड इसलिए तय किया गया है, ताकि यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. वर्दी में होने से किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में चालक की पहचान करना आसान होता है. आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जायेगा. इसलिए सभी ऑटो चालक अनिवार्य रूप से वर्दी पहनकर ही वाहन चलाएं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version