सोशल संवाद / डेस्क : टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अभिनेता राहुल सिंह तोमर मुंबई में साइबर ठगी का शिकार हो गए, जहां उनके बैंक अकाउंट से 85,000 रुपये निकाल लिए गए।
यह भी पढे : Khatron Ke Khiladi 15: ‘डर का नया दौर’ थीम के साथ जल्द होगा धमाकेदार आगाज, देखें कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 27 अप्रैल 2026 को मुंबई के अंधेरी इलाके में हुई। दोपहर करीब 3:35 बजे राहुल को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने उनके नाम, पता और प्रोफेशन से जुड़ी जानकारी ली।
राहुल को लगा कि यह कॉल किसी काम या प्रोजेक्ट से जुड़ा हो सकता है, इसलिए उन्होंने सामान्य जानकारी साझा कर दी। लेकिन कुछ ही देर बाद उनके साथ बड़ा फ्रॉड हो गया।
आधे घंटे में खाते से गायब हुए पैसे
करीब 30 मिनट के अंदर ही उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके अकाउंट से 85,000 रुपये एक UPI आईडी पर ट्रांसफर कर दिए गए हैं जबकि उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था और न ही OTP या PIN साझा किया था।
सूझबूझ से बचाए बाकी पैसे
ठगी का एहसास होते ही राहुल ने तुरंत बैंक को कॉल कर अपना अकाउंट ब्लॉक करवा दिया। इससे उनके अकाउंट में मौजूद करीब 32,000 रुपये और चोरी होने से बच गए।
पुलिस में शिकायत दर्ज
इस मामले में मुंबई पुलिस के अंबोली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
बढ़ते साइबर फ्रॉड पर चेतावनी
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा करने से पहले सतर्क रहना बेहद जरूरी है।









