---Advertisement---

एक्टर विजय का तमिलनाडु CM बनना तय:बहुमत के लिए 118 विधायक पूरे

By Riya Kumari

Published :

Follow
एक्टर विजय का तमिलनाडु CM बनना तय:बहुमत के लिए 118 विधायक पूरे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : तमिलनाडु में एक्टर विजय का मुख्यमंत्री लगभग तय है। सूत्रों ने दावा किया है कि तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस के बाद 3 छोटी पार्टियां, VCK, CPI और CPI(M) भी समर्थन देने को राजी हैं।

यह भी पढे : सुवेंदु अधिकारी बंगाल के CM होंगे, गृह मंत्रालय रखेंगे:रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी सीएम  बनेंगे

इस बीच TVK चीफ विजय ने आज लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले 6 और 7 मई को भी वे राज्यपाल से मिले थे। लेकिन दोनों बार उन्होंने विजय को यह कहकर लौटा दिया था कि सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन लेकर आएं।

TVK ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के 5 विधायक पहले ही उन्हें समर्थन दे चुके हैं। CPI, CPI (M) और VCK के 2-2 विधायक के साथ आ जाने से TVK के पास बहुमत का आंकड़ा 118 हो जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version