सोशल संवाद/डेस्क : एम्स, नई दिल्ली ने हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-3 की 62 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 तय की गई है।
यह भी पढे : एसोसिएट इंजीनियर के 15 पद भरे जाएंगे
योग्यता : 10वीं पास हो। हॉस्पिटल सर्विस का कोर्स किया हो।
वेतनमान (पदानुसार) : लेवल-2 (19,900 से 63,200 रुपये)
आयु सीमा
- पदानुसार अधिकतम 25 वर्ष से 45 वर्ष हो। एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- (सीबीटी), स्किल टेस्ट, साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी वर्ग के लिए 3000 रुपये, एससी / एसटी वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपये और आवेदन प्रक्रिया
एम्स की वेबसाइट
- (www.aiimsexams.ac.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Recruitment’ पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर Common Recruitment Examination पर क्लिक करें।
- नये पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।










