Dr Abhishek Child Care

स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की बैठक  

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,झारखंड की प्रांतीय बैठक आज जुगसलाई के मेरेडियन होटल में आयोजित की गई। बैठक का आरंभ भारत माता और विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष विमला हेम्ब्रम के द्वारा की गई। ग्राहक गीत सदस्या डॉली परिहार जी ने गाया और संगठन मंत्र का वाचन पर्यावरण संरक्षण आयाम  प्रमुख  राहुल जी ने किया। बैठक आरंभ करते हुए प्रांत के संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष के विषय में और  संगठन के द्वारा विगत वर्ष के कार्य और आगामी योजनाओं के बारे में प्रबोधन देते हुए पेसा एक्ट, वन रक्षा अधिनियम, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ एम ओ यू , ग्राहक हित से संबंधित ज्ञापन , साहित्य निर्माण, झारखंड के विभिन्न जिलों में प्रवास इत्यादि विषयों पर कार्य करने की योजना बनाई ।

पर्यावरण संरक्षण आयाम प्रमुख राहुल जी, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख रवि प्रकाश सिंह जी और कोषाध्यक्ष श्री चंद्रनाथ बनर्जी जी ने आगामी योजना और कार्यों के बारे में जानकारी दी। स्वर्ण जयंती समारोह में संगठन की क्या गतिविधियां होंगी और केंद्र को इस संदर्भ में प्रांत से क्या अपेक्षा है ,इस विषय पर प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ने वक्तव्य दिया। बैठक के समापन में उपाध्यक्ष बिमला हेंब्रम जी का पाथेय मिला। कल्याण मंत्र सदस्या सरिता सिंह ने प्रस्तुत किया। बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में स्वर्ण जयंती समारोह के सह संयोजक उमेश गुप्ता, महिला जागरण आयाम की सदस्या सरिता सिंह,सदस्य रौशन साह,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉक्टर अनिता शर्मा उपस्थित थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version