---Advertisement---

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा सम्पन्न, तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दो दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा का आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार में सम्पन्न हुआ। देश के विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता के साथ आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के कार्यों, नीतियों एवं भावी दिशा पर व्यापक मंथन किया गया।

ये भी पढे : चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की देरी पर रेलवे सख्त, बढ़ी निगरानी; नई लाइनों और सुविधाओं से जल्द मिलेगा राहत

बैठक के दौरान कुल नौ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उपभोक्ता अधिकारों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण से जुड़े विविध विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ग्राहक और व्यवसायी के मध्य संतुलित समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए जागरूक एवं दक्ष उपभोक्ता निर्माण को समय की आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर ‘ग्राहक दृष्टि’ नामक राष्ट्रीय स्मारिका का विमोचन किया गया। स्मारिका के हिंदी खंड का संपादन झारखंड प्रांत की अध्यक्ष डॉ कल्याणी कबीर द्वारा किया गया। इसमें झारखंड सहित विभिन्न प्रांतों के कार्यकर्ताओं के लेख एवं रचनाएँ प्रकाशित की गई हैं, जो उपभोक्ता जागरूकता को नई दिशा प्रदान करते हैं।

विमोचन सत्र में शांति कुंज के योगेन्द्र गिरी ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास के लिए जागरूक नागरिकों का निर्माण अनिवार्य है।

बैठक में सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए

प्रथम, शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगाते हुए इसे सर्वसुलभ एवं सस्ती बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

द्वितीय, सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों को दृष्टिगत रखते हुए 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कुछ सोशल नेटवर्क पर नियंत्रण/प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा गया।

तृतीय, वैश्विक विषम परिस्थितियों के बावजूद देश को ऊर्जा संकट से सुरक्षित रखने तथा आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में अनियंत्रित वृद्धि न होने देने के प्रयासों के लिए केंद्र सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न आयाम प्रमुखों एवं प्रांत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा रखी। बैठक में देशभर से 250 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों में सचिव जयंत कथीरिया, संगठन मंत्री दिनकर सबनीस, उपाध्यक्ष आशा सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

झारखंड प्रांत से क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, अध्यक्ष डॉ. कल्याणी कबीर, उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय, संगठन मंत्री वी. प्रभु, सचिव डॉ. अमूल्य पॉल, सह सचिव आर. अजय, पर्यावरण प्रमुख डॉ. अनीता शर्मा एवं महिला जागरण प्रमुख रूबी लाल सहित प्रतिनिधिमंडल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। राष्ट्रीय मंच से झारखंड प्रांत के पर्यावरण एवं महिला जागरण संबंधी कार्यों की विशेष सराहना की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version