Amba Prasad को AICC सचिव पद से हटाया गया, झारखंड के दो नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Amba Prasad, AICC Secretary, Congress Jharkhand, Babi Bhagat, Bhim Kumar

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में संगठनात्मक बदलाव के तहत झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को सचिव पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह झारखंड के दो नेताओं बाबी भगत और भीम कुमार को AICC सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद झारखंड कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़े : पंचायत स्तर पर खेल मैदान का होगा निर्माणः मुख्यमंत्री

अंबा प्रसाद की जगह बाबी भगत और भीम कुमार को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस की नई नियुक्तियों में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भीम कुमार और महिला कांग्रेस की नेता बाबी भगत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही भीम कुमार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का सह-प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

अंबा प्रसाद को सचिव पद से हटाने के पीछे पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके परिवार और पार्टी के बीच राजनीतिक घटनाक्रम चर्चा में रहे हैं।

योगेंद्र साव के निष्कासन को लेकर हुआ था विवाद

अंबा प्रसाद के पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ की गई टिप्पणियों के बाद कांग्रेस ने उन्हें तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस फैसले के बाद अंबा प्रसाद ने अपने पिता का समर्थन किया था। बाद में योगेंद्र साव का निष्कासन वापस लिया गया, लेकिन हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की ओर से विरोध शुरू हो गया। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें दोबारा पार्टी से निष्कासित कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के भीतर भी राजनीतिक चर्चा हुई थी। हालांकि, अंबा प्रसाद को सचिव पद से हटाने का इस विवाद से सीधा संबंध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

झारखंड के दो नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह

बाबी भगत और भीम कुमार ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी रहे के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत पार्टी के अन्य नेताओं को धन्यवाद दिया है।

झारखंड के दो नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने को प्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों नेता पार्टी के संगठन को कितना मजबूत कर पाते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version